Home / News / Bihar News / Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025: टॉपर्स को मिलेगा दोगुना इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति और अन्य लाभ!

Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025: टॉपर्स को मिलेगा दोगुना इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति और अन्य लाभ!

Updated on:
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 2025 में आयोजित बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के टॉपर लिस्ट का ऐलान कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक टॉपर लिस्ट नहीं देखी है, तो आप इसे यहां क्लिक करके देख सकते हैं। जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में टॉप किए हैं, उन्हें सरकार द्वारा नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल, पिछले साल की तुलना में टॉपर्स की इनाम राशि दो गुना कर दी गई है।

हर साल की तरह इस साल भी टॉपर्स को पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें नकद पुरस्कार के साथ-साथ लैपटॉप, सर्टिफिकेट, मेडल और छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। आइए जानते हैं 2025 में Bihar Board 12th Toppers को मिलने वाले पुरस्कार की जानकारी।

Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025

Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025: टॉपर्स को मिलेगा दोगुना इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति और अन्य लाभ!
बोड का नामBihar School Examination Board (BSEB)
परीक्षा का नामबिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा
परीक्षा वर्ष2025
रिजल्ट की तारीख25 मार्च 2025
लाभार्थीStudents ranked from top 1 to top 5
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स के लिए इनाम राशि

बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है क्योंकि पुरस्कार राशि दुगनी कर दी गई है। इस साल टॉपर्स को ₹2 लाख तक का नकद पुरस्कार मिलेगा, साथ ही लैपटॉप, मेडल, सर्टिफिकेट और छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स 2025 को मिलने वाले पुरस्कार का विवरण:

12th RankLatest Prize (2025)Other Rewards
1st Rank₹2,00,000Laptop, Certificate, Medal
2nd Rank₹1,50,000Laptop, Certificate, Medal
3rd Rank₹1,00,000Laptop, Certificate, Medal
4th–10th Rank₹50,000 to ₹30,000Certificate

छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टॉपर्स विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति राशि में भी बढ़ोतरी की है। 2025 से इंटर और मैट्रिक टॉपर्स को प्रति माह ₹2,500 छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो पहले ₹1,500 थी। इसके अलावा, माध्यमिक परीक्षा के टॉप 10 रैंक वालों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है, जिसमें उन्हें ₹2,000 प्रति माह मिलेगा, जो पहले ₹1,200 था।

Bihar Board Toppers Prize 2025 का उद्देश्य

बिहार बोर्ड द्वारा टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य है:

  1. छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना।
  2. शिक्षा में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना।
  3. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहायता प्रदान करना।
  4. प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन देना।

इस प्रकार के पुरस्कार और छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे और बिहार राज्य के शिक्षा स्तर में सुधार करेंगे।

Bihar Board 12th Result 2025

FAQs For Bihar Board 12th Toppers Prize Money 2025:

बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी?

टॉपर्स को ₹2,00,000 तक की नकद राशि, लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल मिलेगा।

इस बार बिहार बोर्ड में छात्रवृत्ति राशि कितनी बढ़ी है?

छात्रवृत्ति राशि अब ₹2,500 प्रति माह होगी, जो पहले ₹1,500 थी।

Leave a Comment